logo

अजब-गजब : एयरपोर्ट के अंदर 54 यात्री करते रह गए इंतजार, छोड़कर फ्लाइट ने भरी उड़ान

virat6.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
इन दिनों एयरलाइंस किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में है। ऐसे में एक बड़ी ही अनोखी घटना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आई है। कुछ ऐसा जो शायद हम सोच भी नहीं सकते। हम एयरलाइंस में उसकी सख्त सिक्योरिटी चेकिंग को लेकर जानते है। एयरलाइंस अपनी यात्रियों की जानकारी लेकर ही उड़ान भरती है। लेकिन यहां गो फर्स्ट की फ्लाइट में बैठने के लिए पैसेंजर इंतजार ही करते रह गए और फ्लाइट उन्हें लिए बिना ही उड़ गई। रह गए न हैरान..लेकिन ऐसा हुआ है। वो भी एक, दो नहीं 54 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यह सभी लोग बस से प्लेन की तरफ आ रहे थे। इस मामले में DGCA ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा। अब चलिए आपको पूरी घटना विस्तार से बताते हैं।


तीसरी बस के यात्री छूटें
बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये घटना सोमवार की सुबह 5.45 मिनट पर हुई। इस समय गो फर्स्ट की फ्लाइट G8 116 को बेंगलुरु से यात्रियों को लेकर दिल्ली जाना था। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद यात्रियों को टर्मिनल से फ्लाइट तक ले जाने के लिए कुल 4 बसें किराए पर ली गई थी। पहली, दूसरी और चौथी बस फ्लाइट तक पहुंच गईं। तीसरी बस नहीं पहुंची थी। जिसे छोड़ फ्लाइट रवाना हो गई। 
सुमित को दोस्त ने फोन कर दी जानकारी
एक यात्री ने बताया कि चौथी बस में मेरे दोस्त भी बैठे थे। उनमें से एक ने मुझे फोन किया और कहा कि विमान उड़ान भरने वाला है। मैं चिल्लाने लगा और ग्राउंड क्रू को बताने लगा कि विमान हमारे बिना जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने हमारे पास बोर्डिंग पास देखे, तो इस गड़बड़ी से एयरपोर्ट के अधिकारी हैरान रह गए। यात्री उनसे सवाल करने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की और सभी को डिपार्चर एरिया से बाहर निकाला। 


 ग्राउंड स्टाफ और क्रू मेंबर्स के बीच हुई गलतफहमी 
मामले की जांच होने पर सामने आया कि ग्राउंड स्टाफ और क्रू मेंबर्स के बीच गलतफहमी हो गई और इस वजह से 54 यात्रियों को छोड़कर ही फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जिस समय फ्लाइट ने उड़ान भरी, उस वक्त 54 यात्री बस में फंसे हुए थे। हालांकि, एयरलाइन ने अपनी गलती को माना और सुबह 10 बजे यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा। ये फ्लाइट करीब 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और फिर यात्रियों ने अपनी पहली फ्लाइट से अपना लगेज/सामान लिया।  न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दो 2 यात्रियों ने रिफंड मांगा था, जिसका भुगतान एयरलाइन की ओर से कर दिया गया था।